Thursday, 10 October 2013

अनुज…..




अनुज…..


यह संयोग है कैसा , बड़ा ही अजीब
वियोग का हर पल एहसास फिर भी इतने करीब
अरे कोई मुझसे सीखे
सच में भी झूठ की आस बोना
खुद से बातें करना
और भीड़ में  तन्हा होना
सब कुछ बदल सा गया है
अनुज तुम्हारे जाने के बाद
बेख़ौफ़ से हो चले आंसू
जब भी आये तुम्हारी  याद
लोग कहते है वक्त के साथ जख्म भर जाते है
लेकिन यहाँ तो वक्त के अड़ियल पल ही ठहर जाते है
पता नहीं क्यूँ लगता है शायद  कहीं हो आसपास
आखिर मृत्यु के बाद भी तो कुछ होता होगा खास
अफ़सोस यह एक रहस्य है और रहस्य ही रहेगा
जीवन मरण एक चक्र वक्त के साथ ही चलेगा
लेकिन  हम यह कभी नहीं मानेंगे वह था विधि का विधान
अरे यह सब फुसलाने की बातें है अपितु क्षणिक  निदान

हाँ एक कसक है किसी और की लापरवाही ने तुमको छीना
सक्षम थे हम , सक्षम  है हम पर ना  जाने कैसे सीख गए द्रवित होना

बहुत सी बातें और सीखी वक्त मिला तो बताएँगे
आखिर कभी ना कभी तो हम भी तुम्हारे  पास आएंगे

अभी बहुत सी जिम्मेदारिया  है और आशाएं भी है
तुमसे किया वह वादा और अपनों की  इच्छाएं भी है

उस दिन के बाद कभी न सोंचा क्या गलत क्या सही
अब तो बस यही विश्वास  कर्मपरायणता और मानवता ही सही

वक्त के साथ लोग बदले है और बदले है उनके मिजाज
कुछ गद्दार कुछ मौकापरस्त और कुछ रहे हमेशा साथ

पर एक उदास शाम तुम्हारी कही वह बात गूंजती है हमेशा
भैया आप कुछ भी कर सकते है, न ही आप जैसा कोई दूजा

बस यही विश्वास कारण  है कि तब से चलते रहे अथक
क्योंकि तुम मुझमे हो ,हम साथ साथ क्षणमात्र   न प्रथक !!

                                        - अन्जनीश प्रताप सिंह
                                            { १०/१०/१३}

 No matter how long one has travelled or how many seasons one has seen ,some dates can never be forgotten …Memories warm up from the inside but they also tear one apart ..when that date brings joy one waits for it but if it brings memories and heartbeats skip on its thought then that wait becomes ever-lasting.. time heels wound but alas time couldn’t heal scars ….... i wish u were here with me and I could hug u on ur birthday but I am so helpless that only except for a pray for peace I can do nothing ….i pray almighty (if there any) plz give happiness to all and let not anyone face bitter reality of life so soon … afterall  Awaneesh always wanted same that is why he always made people laugh in his short span of life ....

“Tears, idle tears, I know not what they mean, 
Tears from the depths of some divine despair
Rise in the heart, and gather to the eyes, 
In looking on the happy autumn fields, 
And thinking of the days(ones) that are no more.” 
                                                           ― 
Alfred Tennyson

 




Tuesday, 24 September 2013

नारीत्व ....















हो विश्वविधाता की  तुम अनुपम कृति
तुम हो श्रेष्ठ, तुम अदभुत तुमने जना सृष्टि !
तुम अविरल तुम निश्छल तुम मानवता की दृष्टि
तुझमे है हम , तुझसे है हम तुम स्नेह की वृष्टि !
अरे तुम क्यूँ रुके क्यूँ डरे क्यूँ सहमे ?
तुम क्यूँ थके तुम क्यूँ खुद से लडें ये नहीं तेरी प्रकृति !
तुम पथप्रदर्शक तुम मार्गदर्शक तुम साहस चरम
तुम संस्कारी तुम विघ्नहारी  तुम आदर्श परम !
अगिनत तेरे रूप अगिनत तेरे कर्म अगिनत जिम्मेदारी
तुम ही सरस्वती , तुम ही दुर्गा , तुम कभी न हरी !!
तुम न निर्बल , तुममे है अद्भुत असीम बल
अब मार हुँकार कि पुरे संसार हो चीत्कार !
करना है पार तोड़ कर निराशा का द्वार
पहनना है हार , हरा कर हार , विजय का हार !!
                                                   

- अंजनीश प्रताप सिंह


Sunday, 15 September 2013

समय ...


















जिंदगी चलती रही  वक्त गुजरता रहा
एक चुभन थी कही फांस बन खटकता रहा
इसे  क्या  कहूं अनुभव की  कमी
या कहूं औसत जिंदगी की विडम्बना
अच्छे वक्त में हमेशा भूल जाना
और फिर दर्द में अचानक याद आना
कैसी है यह चुभन क्यूँ है यह चुभन
क्यूँ यह टकराव कैसा यह मंथन
कैसी यह असंतुष्टि किस चीज़ की है तडपन
घर है,संपत्ति है,पैसा है फिर भी यह खालीपन
फिर हुआ कुछ यूँ एक दिन दिखाई दिया एक दर्पण
दर्पण में प्रतिबिम्ब था कुछ जाना पहचाना
मूक था संवाद और था भूत का सामना
इस धुंधली तस्वीर में भी स्पष्ट थी वह परिकल्पना
बचपन की यांदों में वह मासूम दृढ़ सपना
जब मन था निर्मल पर आकांक्षाये सबल
थी कुछ करने की आस और कुछ बनने की इच्छा प्रबल
विश्वास था एक दिन हम क्रांति लायेंगे
ना दे कोई साथ तो एकला ही लक्ष्य पाएँगे
प्रतिबिम्ब में जब ये देखा तो सिरहन सी उठी
फिर हुआ एहसास अरे यही तो है जो बन फांस चुभी
क्या जरुरी था बदलते वक्त के साथ मेरा बदलना
क्या मजबूरी थी जो भटके राह भूलकर वह सपना
क्या नहीं थी इतनी भी ताकत कि कर सकते सामना
भौतिकता ,दिखावा,शानोशौकत की करते रहे कामना
क्यूँ नहीं आया मन में कभी भी यह प्रश्न
क्यूँ नहीं हुआ एहसास भेड चाल में होकर मग्न
सपना न था कभी भी भीड़ का हिस्सा बने
बनना था मार्ग प्रदर्शक उल्टा हम वह मार्ग चले
जिसमे थी लिप्तता,असंतोष और सिर्फ स्वं की भावना
कदाचित कभी न थी यह अभिलाषा अपितु अमरत्व की कामना
कुछ वक्त खोया है लकिन आज हुआ एहसास
समय अब भी बहुत है बस रहे हर पल यह दृढ़विश्वास
की कुछ कर गुजरना है समय रहते आँख बंद होने से पहले
इतिहास का स्वर्णिम हिस्सा बने पता नहीं यह दर्पण कब चिटक ले !!!!

--- अंजनीश प्रताप सिंह