अनुज…..
यह संयोग है कैसा
, बड़ा ही अजीब
वियोग का हर
पल एहसास फिर
भी इतने करीब
अरे कोई मुझसे
सीखे
सच में भी
झूठ की आस
बोना
खुद से बातें
करना
और भीड़ में
तन्हा
होना
सब कुछ बदल
सा गया है
अनुज तुम्हारे जाने के
बाद
बेख़ौफ़ से हो
चले आंसू
जब भी आये तुम्हारी याद
लोग कहते है
वक्त के साथ
जख्म भर जाते
है
लेकिन यहाँ तो
वक्त के अड़ियल
पल ही ठहर
जाते है
पता नहीं क्यूँ
लगता है शायद कहीं
हो आसपास
आखिर मृत्यु के बाद
भी तो कुछ
होता होगा खास
अफ़सोस यह एक
रहस्य है और
रहस्य ही रहेगा
जीवन मरण एक
चक्र वक्त के
साथ ही चलेगा
लेकिन हम
यह कभी नहीं
मानेंगे वह था
विधि का विधान
अरे यह सब
फुसलाने की बातें
है अपितु क्षणिक निदान
हाँ एक कसक है
किसी और की
लापरवाही ने तुमको
छीना
सक्षम थे हम
, सक्षम है
हम पर ना जाने
कैसे सीख गए
द्रवित होना
बहुत सी बातें
और सीखी वक्त
मिला तो बताएँगे
आखिर कभी ना
कभी तो हम
भी तुम्हारे पास आएंगे
अभी बहुत सी
जिम्मेदारिया है
और आशाएं भी
है
तुमसे किया वह
वादा और अपनों
की इच्छाएं
भी है
उस दिन के
बाद कभी न
सोंचा क्या गलत
क्या सही
अब तो बस
यही विश्वास कर्मपरायणता और मानवता
ही सही
वक्त के साथ
लोग बदले है
और बदले है
उनके मिजाज
कुछ गद्दार कुछ मौकापरस्त और कुछ रहे
हमेशा साथ
पर एक उदास
शाम तुम्हारी कही वह
बात गूंजती है
हमेशा
भैया आप कुछ भी कर सकते है, न ही
आप जैसा कोई
दूजा
बस यही विश्वास
कारण है कि
तब से चलते
रहे अथक
क्योंकि तुम मुझमे
हो ,हम साथ
साथ क्षणमात्र न प्रथक !!
- अन्जनीश प्रताप सिंह
{ १०/१०/१३}
“Tears, idle tears, I know
not what they mean,
Tears from the depths of some divine despair
Rise in the heart, and gather to the eyes,
In looking on the happy autumn fields,
And thinking of the days(ones) that are no more.”
― Alfred Tennyson
Tears from the depths of some divine despair
Rise in the heart, and gather to the eyes,
In looking on the happy autumn fields,
And thinking of the days(ones) that are no more.”
― Alfred Tennyson
