हो विश्वविधाता की तुम अनुपम कृति
तुम हो श्रेष्ठ, तुम अदभुत तुमने
जना सृष्टि !
तुम अविरल तुम निश्छल
तुम मानवता की
दृष्टि
तुझमे है हम
, तुझसे है हम
तुम स्नेह की
वृष्टि !
अरे तुम क्यूँ
रुके क्यूँ डरे
क्यूँ सहमे ?
तुम क्यूँ थके तुम
क्यूँ खुद से
लडें ये नहीं
तेरी प्रकृति !
तुम पथप्रदर्शक तुम मार्गदर्शक
तुम साहस चरम
तुम संस्कारी तुम विघ्नहारी तुम
आदर्श परम !
अगिनत तेरे रूप
अगिनत तेरे कर्म
अगिनत जिम्मेदारी
तुम ही सरस्वती
, तुम ही दुर्गा
, तुम कभी न
हरी !!
तुम न निर्बल
, तुममे है अद्भुत
असीम बल
अब मार हुँकार
कि पुरे संसार
हो चीत्कार !
करना है पार
तोड़ कर निराशा
का द्वार
पहनना है हार
, हरा कर हार
, विजय का हार
!!
- अंजनीश प्रताप सिंह
