
जिंदगी चलती रही वक्त गुजरता रहा
एक चुभन थी कही फांस बन खटकता रहा
इसे क्या कहूं अनुभव
की कमी
या कहूं औसत जिंदगी की विडम्बना
अच्छे वक्त में हमेशा
भूल जाना
और फिर दर्द में अचानक
याद आना
कैसी है यह चुभन क्यूँ
है यह चुभन
क्यूँ यह टकराव कैसा यह मंथन
कैसी यह असंतुष्टि
किस चीज़ की है तडपन
घर है,संपत्ति है,पैसा है फिर भी यह खालीपन
फिर हुआ कुछ यूँ एक
दिन दिखाई दिया एक दर्पण
दर्पण में प्रतिबिम्ब
था कुछ जाना पहचाना
मूक था संवाद और था
भूत का सामना
इस धुंधली तस्वीर में
भी स्पष्ट थी वह परिकल्पना
बचपन की यांदों में
वह मासूम दृढ़ सपना
जब मन था निर्मल पर
आकांक्षाये सबल
थी कुछ करने की आस
और कुछ बनने की इच्छा प्रबल
विश्वास था एक दिन
हम क्रांति लायेंगे
ना दे कोई साथ तो एकला
ही लक्ष्य पाएँगे
प्रतिबिम्ब में जब
ये देखा तो सिरहन सी उठी
फिर हुआ एहसास अरे
यही तो है जो बन फांस चुभी
क्या जरुरी था बदलते
वक्त के साथ मेरा बदलना
क्या मजबूरी थी जो
भटके राह भूलकर वह सपना
क्या नहीं थी इतनी
भी ताकत कि कर सकते सामना
भौतिकता ,दिखावा,शानोशौकत की करते रहे कामना
क्यूँ नहीं आया मन
में कभी भी यह प्रश्न
क्यूँ नहीं हुआ एहसास
भेड चाल में होकर मग्न
सपना न था कभी भी भीड़
का हिस्सा बने
बनना था मार्ग प्रदर्शक
उल्टा हम वह मार्ग चले
जिसमे थी लिप्तता,असंतोष और सिर्फ स्वं की भावना
कदाचित कभी न थी यह
अभिलाषा अपितु अमरत्व की कामना
कुछ वक्त खोया है लकिन
आज हुआ एहसास
समय अब भी बहुत है
बस रहे हर पल यह दृढ़विश्वास
की कुछ कर गुजरना है
समय रहते आँख बंद होने से पहले
इतिहास का स्वर्णिम
हिस्सा बने पता नहीं यह दर्पण कब चिटक ले !!!!
--- अंजनीश प्रताप सिंह
A beautiful poem after one and half years shows the amount of introspection done by u.Truly,it requires a lot of courage to go mad for a particular thing for which we r really mad.Some distractions motivate us to hit the bull's eye with an even greater impulse that could have never existed within us.The more I read the more I wonder-the more I come closer.....yes but that is life!!!
ReplyDelete